ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन है। यात्रा का पड़ाव अभी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से होकर गुजर रहा है। भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को बानावासी गांव से शुरू हुई है। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा।कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल दिया गया है। इसके मुताबिक, गुरुवार सुबह 6 बजे बानावासी गांव से पदयात्रा शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे पदयात्रा मुगाती में रुकी। दोपहर चार बजे हालाहारवी से यात्रा फिर शुरू होगी। शाम साढ़े 6 बजे कल्लूदेवाकुन्ता में यात्रा कुछ देर रुकेगी। इसके बाद राहुल गांधी मठ में दर्शन करेंगे। चेतनीहल्ली में रात्रि विश्राम होगा।इससे पहले, राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि अन्य पार्टियों के मुकाबले कांग्रेस को वोट देने के कई कारण हैं। पहला कारण कांग्रेस देश की एकमात्र पार्टी है जो हर भारतीय व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। कांग्रेस जाति, समुदाय, धर्म या राज्य के आधार पर भेदभाव नहीं करती है। दूसरा कारण है कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों, किसानों, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करती है।

Related Articles

Back to top button