ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री केदार बोले- बस्तर के सारे विधायक भ्रष्ट हैं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा- केदार खो चुके हैं मानसिक संतुलन

जगदलपुर: बस्तर में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबान जंग छिड़ी है।छ्त्तीसगढ़ में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में जीतने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों पार्टी के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के सारे कांग्रेस विधायकों को भ्रष्ट बताया है। इनके बयानों का पलटवार करते हुए जगदलपुर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केदार कश्यप को मानसिक संतुलन खोना कह दिया है।दरअसल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सारे विधायकों को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि, सरकार अपने सारे विधायकों को किस मापदंड पर देखना चाहती है, यह समझ से परे है। बस्तर के उनके सारे विधायक भ्रष्ट हैं। उन्होंने कांग्रेस आला कमान से कहा है कि, उनके सारे विधायक झगड़ा करते हैं, गालियां देते हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यदि कांग्रेस पार्टी टिकट देने के लिए इन मापदंडों को पहले रखती है तो बस्तर के सारे कांग्रेस विधायक इन मापदंडों के अनुसार खरे उतरते हैं।यदि यह मापदंड नहीं है तो चुनाव में नए चेहरे को लूटपाट करने के लिए भेजेंगे। जिसका जवाब यहां की जनता आने वाले चुनाव में उन्हें देगी। इधर, केदार के इस बयान के बाद बस्तर में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के जगदलपुर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केदार के इन बयानों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, केदार कश्यप अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। 15 सालों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। वे खुद मंत्री रहे हैं। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार कितना हुआ है यह हर कोई जानता है।

Related Articles

Back to top button