ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

कार ड्राइवर मौके से हुआ फरार, 1 की मौत, 1 घायल

रायसेन : कार का चालक कार लेकर वहां से भाग गया है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर कार मालिक की पहचान कर रही है । बरबटपुर निवासी बलवान सिंह राजपूत उम्र 50 साल और खेलन सिंह राजपूत निवासी नरेला शंकरी भोपाल अपनी बाइक से औबेदुल्लागंज जा रहे थे। 34 मील स्थित डामर प्लांट के पास कार क्रमांक एमपी 04 सीएन 7695 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाकर इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कार का बंपर तक टूट गया। जबकि बाइक सवार बलवान सिंह राजपूत 50 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।सड़क से गुजर रहे प्रधान आरक्षक ने मौके पर एंबुलेंस बुलाई और घायल को इलाज के लिए रवाना कराया। एक्सीडेंट करके भागे कार चालक को पकड़वाने के लिए नाकेबंदी भी करवाई गई। हादसे में घायल खेलन सिंह राजपूत को गंभीर चोटें होन पर 108 एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया है। वहीं पीएम करवाने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है |

Related Articles

Back to top button