ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

घर में लटकता मिला शव, खेत में काम करने गए थे मां और भाई

इटावा: इटावा में मंगलवार शाम एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला थाना जसवंतनगर क्षेत्र के मोहल्ला मोहन की मडैया गांव का है। यहां के विवेक शंखवार ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी मां माया के साथ मजदूरी पर गया था। घर में 15 वर्षीय छोटा भाई राहुल शंखवार अकेला था। शाम को छह बजे के आस-पास मैं और मां मजदूरी से घर लौटे। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो विवेक ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर राहुल छत पर लगे कुंडे से गमछे के फंदा से लटका हुआ दिखा।जांच पड़ताल में जुटी पुलिसशोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे। राहुल के शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोर के आत्महत्या करने का कारण का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button