ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 यात्री घायल

छत्तीसगढ़ में फिर एक बार बुधवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 4 यात्री घायल हुए हैं। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी ट्रेवेल्स की स्लीपर बस बुधवार सुबह प्रयागराज से बिलासपुर के लिए आ रही थी। अभी बस बेलहगना में केंदा घाट के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने देखा तो बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए भेजा। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम ने उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
हादसे के समय बस में 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। घाटी पर मोड़ होने के चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका और पेड़ से टकरा गया। यह भी आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा हुआ हो। फिलहाल चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से बिलासपुर के लिए रवाना कर दिया है। बिलासपुर में दो दिन में दूसरी यात्री बस हादसे का शिकार हुई है।

Related Articles

Back to top button