ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

कोर्ट ने भेजा जेल, सिगरेट गिरने के विवाद में चलाई थी गोलियां

सतना: बर्थडे पार्टी में धक्का लगने के कारण सिगरेट गिर जाने से शुरू हुए विवाद में अंधाधुंध गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 6 अक्टूबर की रात शेरगंज में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में फायरिंग करने के मामले में रवि कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आनंद सिंह उर्फ सीमू को पहले ही बंदी बनाया जा चुका है। सीमू और रॉकी कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज था।पुलिस ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात एक रेस्टोरेंट में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ लड़कों का आपस में विवाद हो गया था। यह विवाद धक्का लग जाने से सिगरेट गिरने को लेकर हुआ था। कुछ ही देर बाद यूनिवर्सल हॉस्टल के पास सीमू सिंह, रॉकी कुशवाहा, भीमू सिंह परिहार और घनश्याम चौरसिया ने हंगामा किया था। आनंद सिंह उर्फ सीमू ने पिस्टल से एक के बाद एक कई फायर किए। गोलीबारी में अभय सिंह और सिद्धार्थ सिंह बुंदेला जख्मी हुए थे। उन्हें गोली लगी थी। पुलिस ने अगले ही दिन गोली चलाने वाले सीमू सिंह को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली थी। लेकिन अन्य आरोपी पकड़ में नहीं आए। अभी भी 2 आरोपी घनश्याम चौरसिया तथा भीमू सिंह फरार हैं। टीआई अर्चना द्विवेदी ने बताया कि आरोपी रवि कुशवाहा रॉकी को अदालत ने 29 अक्टूबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button