ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट आज मंगलवार को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह?

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज 6 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा।  छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक बयान जारी कर बताया कि आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट से कोई उड़ान नहीं भरी जाएंगी। आज 6 घंटे के लिए मुंबई एयरपोर्ट बंद रहेगा और इसकी वजह मेंटिनेंस के काम को बताया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि आज 6 घंटे मुंबई एयरपोर्ट पर मेंटिनेंस यानी रखरखाव का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से इसे बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट्स नहीं संचालित होंगी, जिससे जाहिर सी बात है कि यात्रियों को काफी दिक्कत हो सकती है।

दोनों रनवे पर होगा मेंटीनेंस का काम
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अपने बयान में कहा कि मंगलवार को CSMIA ने रनवे को बंद रखने का फैसला लिया है। मुंबई एयरपोर्ट के पास दो रनवे हैं, RWY 14/32 और RWY 09/27। दोनों ही रनवे पर मेंटीनेंस का काम किया जाएगा। बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी हर साल मानसून के बाद रनवे मेंटीनेंस का काम करती है। ये प्रक्रिया हर साल होती है।

Related Articles

Back to top button