ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस लाइन में CAF हवलदार की संदिग्ध मौत

रायपुर में सोमवार देर रात पुलिस लाइन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के हवलदार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, जशपुर निवासी विजय खलखो CAF (58) की दूसरी बटालियन में हवलदार पदस्थ था। इस बटालियन की एक कंपनी रायपुर पुलिस लाइन के बैरक ‘A’ में है। सोमवार रात करीब 11.30 बजे जवानों ने बैरक की दूसरी मंजिल से नीचे किसी के गिरने की आवाज सुनी। इस पर वे दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि विजय खलखो खून से लथपथ नीचे पड़ा हुआ है। इस पर वे खलखो को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सीनियर अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया है। गिरने के स्थान पर खून के निशान मिले हैं। हवलदार के बैरक और सामान की जांच की गई है। अभी तक सुसाइड नोट जैसा कुछ मिला नहीं है। अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिससे पता चल सके कि कांस्टेबल ने आत्महत्या की या गलती से इमारत से नीचे गिर गया। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कांस्टेबल कुछ समय से परेशान था। फिलहाल मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button