ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

बरगवां अमलाई में गीता गुप्ता ने 15 में से हासिल किए 9 वोट, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राज तिवारी को मिले 8 वोट

अनूपपुर: अनूपपुर जिले के तीनों नगरीय निकाय बरगवां (अमलाई), कोतमा एवं बिजुरी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। बरगवां (अमलाई) के अध्यक्ष पद पर गीता गुप्ता 15 में से 9 मत पाकर निर्वाचित हुईं हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभा रामनारायण उरमलिया को पराजित किया, जिन्हें 15 में से 6 मत प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राज अशोक तिवारी 15 में से 8 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार चीनी को पराजित किया, जिन्हें 15 में से 7 मत प्राप्त हुए।बता दें, बरगवां (अमलाई) में कांग्रेस ने प्रीति साहू को अध्यक्ष एवं डॉक्टर राज तिवारी को उपाध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। जिन्होंने 16 अक्टूबर की रात बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। लेकिन, इनके सदस्यता ग्रहण करने के बाद ही बीजेपी दो गुटों में बट गई। बीजेपी ने गीता गुप्ता को अध्यक्ष एवं डॉ. राज तिवारी को उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसका विरोध करते हुए बीजेपी की ही प्रभा उरमालिया ने निर्दलीय बीजेपी प्रत्याशी गीता गुप्ता के सामने नामांकन दाखिल किया। जिसमें बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे रामनारायण उरमलिया की पत्नी को बीजेपी उम्मीदवार गीता गुप्ता ने हराया। उसी तरह उपाध्यक्ष पद में घोषित अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर राज तिवारी के सामने भाजपा के पुराने कार्यकर्ता पवन चीनी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद में भी डॉक्टर राज तिवारी ने पवन चीनी को हराकर जीत हासिल की।पुराने कार्यकर्ताओं में रोषपुराने कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का टिकट नहीं मिलने पर काफी रोष है। लोगों ने कहा कि खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। दरअसल, नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला था। उसके बाद भी भाजपा में पड़ी फूट ने एक बार फिर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम एवं खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के लिए गले की फांस बन गई। भाजपा में पड़ी फूट भी खुलकर सामने आई और कार्यकर्ताओं ने आलाकमान की न सुनते हुए बीजेपी के सामने अपने ही बीजेपी का पुराने कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, कांग्रेस को भी इस चुनाव मैं बड़ा झटका लगा और उसके अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ने ही भाजपा ज्वाइन कर लिया। जिसको लेकर कांग्रेस के संगठन प्रभारी ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रत्याशियों को 6 साल के निष्कासन के लिए अनुशंसा की है।भाजपा ने मनाया जश्नबरगवां (अमलाई) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद में भाजपा की जीत के बाद पूरे शहर में रैली निकाली गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के सामने पटाखे फोड़े एवं डीजे के धुन पर जमकर थिरके। पूरे शहर में रैली के माध्यम से लोगों का आभार जताया। दो गुटों में बंटी भाजपा के एक खेमे में मायूसी देखने को मिली, और वे इस जश्न में शामिल नहीं हुए। वहीं, कांग्रेस खेमे के लोगों ने परिषद से दूरी बनाए रखी।

Related Articles

Back to top button