ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ स्कॉटलैंड की तेज शुरुआत

टी20 वर्ल्ड कप का आज दूसरा दिन है। सोमवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। होबार्ट में पहले मुकाबले में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से है। यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच है। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, स्कॉटलैंड की कप्तान रिची बेरिंग्टन कर रहे हैं।स्कॉटलैंड ने चार ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए हैं। जॉर्ज मुंसी 16 गेंदों में 28 रन और माइकल जोन्स आठ गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।वेस्टइंडीज की टीम सुपर-12 राउंड के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में उसे क्वालिफाइंग राउंड खेलना पड़ रहा है। वहीं, आज ही चौथे मैच में जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती होगी। इन चारों में से सिर्फ दो टीमें ही सुपर-12 में जा सकेंगी। वहीं, दो टीमें ग्रुप-ए से मिलेंगी।स्कॉटलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। इस बार देखना है कि वह अपने प्रदर्शन को दोहरा पाती है या नहीं। दूसरी ओर, ग्रुप में नंबर-वन पर रहने की दावेदार माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

Related Articles

Back to top button