ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

केरल के कई हिस्सों में भरी बारिश की संभावना

तिरुवनंतपुरम| भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञानियों ने तिरुवनंतपुरम से मलप्पुरम तक भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए राज्य के 10 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, इडुक्की, कोट्टायम, पठानमथिट्टा, एनाकरुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम में मंगलवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। बुधवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों को छोड़कर सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने अगले 24 घंटों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार को एनाकरुलम से लेकर कासरगोड तक सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

केरल ने 2018 और 2019 में लगातार बाढ़ और भूस्खलन देखा। आईएमडी ने भारी बारिश की भविष्यवाणी के बीच, राजस्व, पुलिस, अग्निशमन और बचाव विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। चलक्कुडी सहित त्रिशूर के कई इलाकों में लोगों को संभावित भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button