ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

युवक की बाइक पर लिखा सह संयोजक बजरंग दल, लोगों ने ऑटो चालक को बचाया

हरदोई: हरदोई में कासिमपुर थाना क्षेत्र में बाइक चालक ने ऑटो चालक को जमकर पीट दिया। जिसमें बाइक चालक ने ऑटो चालक के 6 सेकेंड में 4 थप्पड़ रसीद कर दिए. आस-पास के लोगों ने किसी तरह से ऑटो चालक को बचाया। युवक काफी गुस्से में एक के बाद एक थप्पड़ जड़ते चला गया। युवक की बाइक पर ग्रामीण सह संयोजक बजरंग दल लिखा है। ऑटो सही चलाने को लेकर आक्रोशित युवक ने चालक की जमकर पिटाई कर दी है।ऑटो से उतारकर मारे थप्पड़कासिमपुर थाना क्षेत्र के चंद कदम दूरी पर संडीला बांगरमऊ मार्ग पर बाइक चालक की गुंडई देखने को मिली है। जिसमें बाइक चालक ने एक के बाद एक ऑटो चालक के कई थप्पड़ उड़ा दिए। दबंग युवक अभद्रता करते हुए घसीट कर ऑटो चालक की पिटाई करने लगा। इस दौरान ऑटो चालक मिन्नत करता दिखाई दिया। लेकिन गुंडई में चूर युवक ने पिटाई करते हुए चालक को ऑटो से उतार लिया, और जमकर पिटाई कर दी है। स्थानीय लोगों ने जब यह माजरा देखा तो वह दौड़कर पहुंचे और युवक से कहा कि क्या मार डालोगे। इसके बाद डरकर उन्होंने बीच-बचाव शुरू कर दिया। जिसके बाद ऑटो चालक अपनी जान बचाकर भाग निकला।सही से ऑटो न चलाने पर की पिटाईपिटाई करने वाले दबंग युवक की बाइक पर ग्रामीण सह संयोजक बजरंग दल लिखा था। उसी नशे में चूर उस दबंग युवक ने ऑटो चालक की पिटाई की है। साथ ही पिटाई करने वाला युवक ऑटो सही चलाने की नसीहत दे रहा था। लेकिन लोगों ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि गलती हो जाती है तो क्या इस तरीके से मारपीट की जाती है। हालांकि इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में तमाम तरह की चर्चा आम है। लोगों का दबी जुबान यह भी कहना है कि कासिमपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर जब इस तरह गुंडई आम है तो इलाके का क्या ही माहौल होगा।

Related Articles

Back to top button