ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

बेरी में सुबह की सैर पर निकले वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

झज्जर: नागरिक अस्पताल झज्जर में मृतक के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई करती पुलिस।हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।बेरी थाना से जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल संदीप ने बताया कि बेरी निवासी प्रदीप (62) साल दिल्ली फायर सर्विस से रिटायर था। वह सुबह बेरी से डीघल की तरफ घूमने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रदीप टक्कर के बाद उछल कर दूर जा गिरा। बाद में राहगीरों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देखा। आरोपी वाहन चालक वहां से फरार हो चुका था।घायल प्रदीप ने कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बेरी पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रदीप के शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। बाद में शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पेट्रोल पंप या उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button