ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने जवान के पिता की गोली मारकर की हत्या

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से अलग बने नए जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नक्सलियों ने शुक्रवार देर शाम एक बुजुर्ग ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए बुजुर्ग एक जवान के पिता बताए जा रहे हैं। वारदात कोहका थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कोहका क्षेत्र के संबलपुर गांव में शुक्रवार शाम को नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक जवान के घर में धावा बोल दिया। जवान नहीं मिला तो नक्सलियों ने उसके पिता को बाहर खींच लिया और फिर गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रवींद्र साय बताया जा रहा है। उनका बेटा मानपुर ब्लॉक के पानाबरस थाने में बतौर पुलिस कांस्टेबल पदस्थ है। एसपी वाई अक्षय कुमार ने वारदात की पुष्टि की है।

 वहीं नक्सलियों ने हत्या के बाद घटना स्थल जाने वाले मार्ग मानपुर-कोराचा पर थाने से करीब तीन किमी दूर पर्चे फेंके हैं। कुछ पर्चों को पेड़ पर भी चस्पा किया है। इसमें नक्सलियों ने गुजरात सरकार के बिलकिस बानो केस में निंदा की है। पर्चे में और भी कई बातें लिखी गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी लिखा गया है। साथ ही उनके खिलाफ कई भड़काने वाली बातें लिखी हैं।

Related Articles

Back to top button