ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
पंजाब

BSF से रिटायर्ड व्यक्ति ने मारी युवक के सिर पर ईंट, दूसरे के हाथ पर रॉड से हमला

अमृतस: गुरु नानक देव अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार करवाते हुए घायल अश्वनी कुमार।पंजाब के अमृतसर में पड़ोसी कूड़े को लेकर झगड़ पड़े। पीड़ित परिवार का आरोप है कि BSF से रिटायर्ड उसका पड़ोसी अपने घर के आगे का कूड़ा उनके दरवाजे के आगे कर देता है। इससे परेशान होकर जब वह शिकायत लेकर गए तो आरोपी ने पहले उनके सिर पर ईंट से वार किया और फिर उनके रिश्तेदार की बाजू पर रॉड मार दी।घटना की जानकारी देते हुए अश्वनी कुमार।घटना अमृतसर के मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी की है। पीड़ित अश्वनी कुमार ने जानकारी दी कि उनके पड़ोसी, जो BSF से रिटायर हुए हैं, की पत्नी आए दिन अपने घर का कूड़ा उनके घर के बाहर फैंक देते हैं। शुक्रवार भी कुछ ऐसा ही हुआ। गली के अवारा कुत्तों ने उनके घर के आगे शौच कर दिया था। पड़ोसियों ने उसे साफ करके हमारे घर की तरफ कर दिया। वह जब उनसे बात करने गए तो आरोपियों ने ईंट उठा उनके सिर पर मार दी।बात करने गए रिश्तेदार पर भी रॉड से हमलाअश्वनी ने जानकारी दी कि घटना के बाद उनके जीजा घर पर आए हुए थे। वह उनसे सिर्फ बात करने ही गए, इतने में आरोपियों ने रॉड उठाई और उन पर हमला कर दिया। रॉड उनके जीजा के बाजू पर लगी। जिससे उनकी बाजू फ्रैक्चर हो गई है।पुलिस ने कार्रवाई की शुरूथाना सदर के पुलिस अधिकारी मोहित कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। अश्वनी कुमार ने अपने पड़ोसियों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट्स आने पर बनती धाराओं के साथ पड़ोसी पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button