ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

अमेरिका में सिख परिवार के कातिल का बड़ा झूठ, नहीं कबूल किया जुर्म, कोर्ट में बोला मैंने…

अमेरिका में इस महीने की शुरुआत में आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के सिख परिवार के अपहरण और हत्या के आरोपी ने बृहस्पतिवार को अपना जुर्म कबूल नहीं किया। गौरतलब है कि जीसस सालगाडो ने तीन अक्टूबर को आठ महीने की आरूही धेरी, उसके माता-पिता तथा एक रिश्तेदार का बंदूक का भय दिखाकर कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। प्राधिकारियों का आरोप है कि वर्षों पहले सिख परिवार की ट्रक कंपनी में काम करने वाले सालगाडो ने परिवार के अपहरण के एक घंटे के भीतर ही उनकी हत्या कर दी थी। उनके शव अपहरण के दो दिन बाद एक दूरवर्ती इलाके से बरामद किए गए थे।

‘केएफएसएन टीवी’ ने बताया कि 48 वर्षीय आरोपी ने दोष स्वीकार नहीं किया। उस पर अगले महीने से मुकदमा चलने की संभावना है और वह अभी जेल में है। सालगाडो के लिए अदालत द्वारा नियुक्त किए वकील डगलस फोस्टर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। कैलिफोर्निया की सैन जोआकिन वैली में बादाम के बाग में एक किसान ने आरूही, उसकी मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, उसके पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और जसदीप के भाई 39 वर्षीय अमनदीप सिंह के शव बरामद किए थे।

सालगाडो पर हत्या के चार आरोप लगाए गए हैं। उस पर आगजनी तथा हथियार रखने का भी आरोप लगाया गया है। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे ताउम्र कैद की सजा हो सकती है। इस बीच, आरूही के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतकों का टर्लोक में शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में केवल परिवार के सदस्य शामिल होंगे लेकिन परिवार का समर्थन करने वाले लोग अंत्येष्टि स्थल के बाहर एकत्र हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button