ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

PM मोदी ने ऊना रेलवे स्टेशन से देश को दी चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन, केवल 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को देश की चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। अधिकारियों ने कहा कि नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की ट्रेन की तुलना में अधिक उन्नत और हल्की है तथा कम अवधि में तेज गति से चलने में सक्षम है।

ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब तथा ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज माध्यम प्रदान करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री बाद में राज्य के दो जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद ऊना और चंबा जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश का यह नौवां दौरा है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

वहीं किराए की बात करें तो अगर आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button