ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP में हैंडपंप चलाने पर निकली शराब, जमीन में 7 फीट नीचे गाड़े कई टैंक

गुना. मध्यप्रदेश के गुना में हैंडपंप चलाने पर पानी नहीं शराब निकली है। शराब का अवैध कारोबार करने वालों का यह कारनामा तब सामने आया, जब पुलिस ने गुना के दो गांवों में छापे मारे। जैसे ही पुलिस ने मौके पर मिले हैंडपंप को चलाया, उससे शराब निकलने लगी। जब उसके नीचे खुदाई की गई तो अवैध शराब से भरी टंकियां मिलीं। ये टंकियां जमीन में करीब 7 फीट अंदर थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब नष्ट की है। ये हैं गुना के चांचौड़ा और राघौगढ़ के 2 गांव। यहां की जमीन कच्ची शराब उगलती है। दरअसल, अवैध शराब बनाने वालों ने यहां 7 फीट गहरे गड्‌ढों में टंकियां गाड़ रखी हैं। इसके ऊपर हैंडपंप लगा दिए हैं। इन्हीं से शराब निकालते हैं। इससे निकाली गई शराब पॉलीबैग में भरकर बेचते हैं। पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के 2 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान हजारों लीटर कच्ची शराब जब्त भी की गई। हालांकि आरोपी भाग निकले। पुलिस ने 8 आरोपियों की पहचान कर ली है। 2 थानों में 8 केस दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने खुदाई की तो टंकियां निकलती गईं
भानपुरा में चांचौड़ा SDOP दिव्य राजावत और साकोन्या में राघौगढ़ SDOP जीडी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने एक साथ छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। सर्चिंग के दौरान जमीन में अंदर शराब के ड्रम मिले। यहां कच्चे झोपड़ीनुमा घर बने हुए थे। पास में पानी का पक्का टैंक बना हुआ था। पुलिस ने खुदाई शुरू की तो एक के बाद एक कई ड्रम जमीन से निकलते गए। ड्रम के हिसाब से जमीन में गड्ढे खोदे हुए थे। हर गड्ढे की गहराई लगभग 6-7 फीट थी। इनकी चौड़ाई भी ड्रम के हिसाब से होती है। 3 फीट चौड़े ड्रम के लिए लगभग 4 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा जाता है। इसी तरह 5 फीट चौड़ाई के ड्रम के लिए लगभग 6 फीट का गड्‌ढा बनाया जाता है। उसमें ड्रम रखकर ऊपर से मिट्टी डालकर बंद कर देते हैं। ऐसे में ऊपर से ड्रम नहीं दिखता।
हैंडपंप से निकालते हैं शराब
चांचौड़ा थाना प्रभारी रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि टंकियों से कुछ दूरी पर एक हैंडपंप लगा था। इसी हैंडपंप से जमीन में गड़े हुए ड्रम से आरोपी शराब निकालते थे। फिर उन्हें छोटी थैलियों में भरकर बेच रहे थे। एक छोटी थैली की कीमत लगभग 40 रुपए होती है। इसके अलावा 5-5 लीटर की कैन में भी शराब भरकर बेची जाती है। शराब निकालने के लिए हैंडपंप का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें नीचे एक 8-10 फीट का पाइप जुड़ा हुआ होता है। पाइप को जमीन में अंदर गड़े हुए ड्रम में लगा देते हैं। वहीं, दूसरे पाइप को बाहर रखे छोटे ड्रम में लगाकर शराब उसमें भर देते हैं। यह पानी निकालने वाले हैंडपंप की तरह ही काम करता है।

Related Articles

Back to top button