ब्रेकिंग
मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद... क्वारी नदी खतरे के निशान से ऊपर, भिंड जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ा मुरैना में टला बड़ा हादसा: सुभाष नगर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसी महिला दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला पुरानी इमारत, 4 लोगों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 400 अरब का नुकसान, 1,344 शव बरामद और 5 हजार लोग लापता; पर्यटन को तगड़ा झटक... मुरैना मे अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रेमियों संग फुर्र हुईं तीन युवतियां, साथ में 52 साल की महिला प... सागर में जहरीली शराब का कहर: 9 की मौत, 35 अस्पताल में भर्ती; मध्य प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियानो... इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा

सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरों और गांवों के गौरव दिवस, वहां के निवासियों में अपने क्षेत्र के प्रति गर्व की अनुभूति कराने और विकास में उन्हें सहभागी बनाने का उत्सव है। इसी कड़ी में सीहोर शहर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा।इस दिन अमर शहीद कुंवर चैन सिंह की छतरी पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, साथ ही अंग्रेजों से संघर्ष में शहीद हुए 356 सैनिकों की स्मृति में शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सीहोर के गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भोपाल संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया, आईजी इरशाद वली, एसपी मयंक अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।विधायक सुदेश राय व जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को सीहोर के गौरव दिवस पर प्रथम सत्र में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे तथा 501 कन्याओं का भोज होगा। सायंकालीन सत्र में शहर में दीपावली के समान साज-सज्जा, रंगोली और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।मुख्यमंत्री का रोड शो तथा संबोधन होगा और टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीहोर की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं तथा स्वयंसेवी संगठन नगर की स्वच्छता, विकास गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर की सांगीतिक प्रस्तुति भी होगी।सीहोर के गौरव उत्सव की कड़ी में 25 नवम्बर से ही गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत नेत्रदान शिविर, रक्तदान शिविर, सामूहिक योग कार्यक्रम, मैराथन और रन फॉर सीहोर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।साथ ही प्रभात फैरी, इतिहास एवं पर्यटन विषय पर निबंध प्रतियोगिता, सफाई कर्मियों की संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता, जिले के इतिहास, पर्यटन व विकास को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी, विशाल साइकिल रैली रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर आयोजित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button