ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

हिंदू लड़के ने जलाई रामायण और हनुमानजी की तस्वीर, हिंदू समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की संख्या में लोग मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहीं इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें एक लड़का रामायण की प्रति और हनुमान जी की तस्वीर जलाते हुए नजर आ रहा था। इस वीडियो के बाद हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने कहा कि स्थानीय पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा वीडियो में पहचाने जाने के बाद रामचंद्र मिशन के सराय काइयां के मूल निवासी ऋषि दत्त मिश्रा को पकड़ लिया गया। उसने इस तरह का कृत्य क्यों किया है, इसके पीछे का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जाएगी, ताकि कारण साफ हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी ऋषि दत्त मिश्रा ने भगवान हनुमान की तस्वीर और रामायण की एक प्रति जला दी। उसने इस कृत्य का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। ये घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ राम चंद्र मिशन पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यहां सबसे अहम बात ये है कि ये घटना रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन ही घटित हुई है। सूचना मिलने के कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी शाकिब को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button