ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

OBC हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी ये सुविधाएं, प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मेस की सुविधा दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने छात्रावासों में मेस शुरू करने के संबंध में कार्यवाही करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। गौर बुधवार को भोपाल जिले के पिछड़ा वर्ग के कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण कर रही थीं।

राज्य मंत्री गौर के निरीक्षण के दौरान कन्या और बालक छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं ने छात्रावास में मेस सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेस सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें स्वयं भोजन बनाना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान पड़ता है। कन्या छात्रावास में छात्राओं ने सर्दी के मौसम में गीजर और वाइफाई की व्यवस्था देने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री गौर ने दोनों छात्रावास में गीजर लगाने के लिये और छात्रावासों में वाइफाई की सुविधा देने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

छात्रावासों में पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी

पिछड़ा वर्ग कल्याण के छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिये पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये लायब्रेरी भी शुरू की जायेगी। गौर ने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिये सुझाव भी मांगे। उन्होंने कन्या छात्रावास के भवन में कॉपर इलेक्ट्रिक वायरिंग करवाने के लिये भी कहा। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिले, ऐसी व्यवस्थाएँ छात्रावास में की जाना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button