ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

MP में कैबिनेट का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का होगा विलय, जानिए क्या होगा फायदा..

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग का विलय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय कर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा।

आपको बता दें कि अब प्रदेश के लोगों को इन दो विभागों के अलग-अलग चक्कर नहीं लगाने होंगे। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों विभागों के विलय के संबंध में जानकारी दी है। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया है कि इन दोनों विभागों को एक करने की अनुशंसा की जा चुकी थी। इस पर कैबिनेट में चर्चा होनी थी और चर्चा के बाद प्रस्ताव को पास कर दिया गया।

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस विलय के साथ विभागों के कार्य करने की क्षमता भी बढ़ेगी। इस में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के बीच अब तक जो समन्वय की स्थिति नहीं रहती थी अब वह हो सकेगी जिस से निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिल सकेगा।

मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से मेडिकल कॉलेज रूटीन चिकित्सा सेवाएं देने के साथ-साथ अब क्रिटिकल कंडीशन वाले मरीज जटिल ऑपरेशन और मेडिकल एजुकेशन का काम कर सकेंगे, शिशु मृत्यु दर ,मातृ मृत्यु दर की प्रभावी निगरानी भी हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button