ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पैसों के लेनदेन को लेकर विवादः दोस्त के घर पैसे मांगने गया था युवक, पड़ोसी ने अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पैसों के लेन-देन पर एक युवक पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्राम मगरिया में शिवशंकर पिता जग्गन अपने दोस्त के घर पैसे लेने गया था। जहां उसके पड़ोसी ने अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर पुलिस ने पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी जैतापुर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अब भी फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जैतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा गया। बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button