ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से मौसम सुहाना है। मौसम विभाग ने फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, शाहजहांपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी लखनऊ के आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश रात से ही बंद है। मौसम विभाग ने कहा कि यहां वर्षा का यह क्रम कुछ दिन तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़ से बरेली के बीच जोरदार वर्षा हो सकती है। सीतापुर, प्रयागराज, इटावा, आगरा जैसे इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में दो दिन से लगातार वर्षा हो रही है। एनसीआर में उत्तर प्रदेश का नोएडा भी बारिश से सराबोर है। अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, संभल, चंदौसी, जहांगीराबाद, खुर्जा, नरोरा, सहस्वान, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, हाथरस, मथुरा, एटा जैसे इलाकों में बारिश का माहौल है।
मौसम की जानकारी देने वाले ऑनलाइन पोर्टल स्काईमेट के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा का अनुमान है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अनुमानों में कहा गया है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, शेष पूर्वोत्तर भारत और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button