ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

इन तारीखों में जन्म हुआ है तो साल 2024 में आपको कष्ट दे सकते हैं शनिदेव, जरूर करें ये उपाय

इंदौर। नई उम्मीदों के साथ साल 2024 दस्तक दे चुका है। ज्योतिष गणनाओं के हिसाब के भी देखा जाए तो साल 2024 कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है, वहीं अंक ज्योतिष के हिसाब से इस साल कुछ लोगों पर शनिदेव की तिरछी नजर हो सकती है। अंक ज्योतिष के एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जातक ऐसे निकाले अपना मूलांक

अंक ज्योतिष में किसी भी जातक का मूलांक उसकी जन्मतिथि के आधार पर निकाला जाता है। मूलांक के आधार पर ही अंक ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति के भविष्यफल को पढ़ा जा सकता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच होते हैं। यदि आपका जन्म माह की 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2+6 यानी 8 होगा।

 

अंक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का अंक

अंकज्‍योतिष में शनिदेव का मूलांक 8 बताया गया है। साल 2024 के सभी अंकों को भी जोड़ा जाता है तो 8 अंक आता है, ऐसे में इस साल शनि ग्रह का प्रभाव ज्यादा हो सकता है। चैतन्य मलतारे के मुताबिक, साल 2024 में 1 मूलांक के जातकों को शनि देव का दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

इन तारीखों पर जन्म हुआ तो हो सकती है परेशानी

1 मूलांक उन जातकों का होता है, जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है। 1 मूलांक वाले लोगों के लिए साल 2024 का अगस्त महीना परेशानी भरा हो सकता है। स्वभाव में बदलाव हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद और अशांति छा सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाया है तो भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को शनिवार को शनि मंदिर में पूजा करना चाहिए और शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। वहीं 108 बार ‘ॐ शं शनैश्‍चराय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button