ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दी पुरानी पेंशन योजना की मंजूरी, विपक्ष के हाथ से निकला बड़ा चुनावी मुद्दा

मुंबई। महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। अब एनडीए गठबंधन की सरकार ने विपक्ष से महाराष्ट्र के अंदर बड़ा छीन लिया है। पुरानी पेंशन योजना का लाभ 1 नवंबर 2005 के बाद के राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा। आपको बता दें कि विपक्षी दल महाराष्ट्र के अंदर इसको बड़ा मुद्दा बनाना चाहता था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार राज्य में उन कर्मचारियों को ओपीएस का विकल्प चुनने का अधिकार मिलेगा, जो नवंबर 2005 के बाद सेवा में शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी परिसंघ के महासचिव विश्वास काटकर ने बताया कि नवंबर 2005 के बाद चयनित हुए कर्मचारियों की संख्या 26 हजार के है। ऐसे में इस फैसले का लाभ उनको मिलेगा।

महाराष्ट्र में 2005 में ओपीएम हुई थी बंद

महाराष्ट्र में 9.5 लाख राज्य कर्मचारी ऐसे हैं, जो नवंबर 2005 से पहले सेवा में थे। वह पहले से ही ओपीएस का लाभ उठा रहे हैं। उनको ओपीएस के तहत अपने अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा मासिक पेंशन के रूप में मिलता है। ओपीएम में कर्मचारियों के अंशदान की जरूरत नहीं होती है। महाराष्ट्र में 2005 में ओपीएस को बंद कर दिया गया था।

कर्मचारियों से जागने का किया आह्वान

महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के सबसे बड़े नेता राकांपा संस्थापक शरद पवार ओपीएस को राज्य में बड़ा चुनावी मुद्दा बनाना चाहते थे। उन्हें कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद यह एक बड़ा मुद्दा लगने लगा था। उन्होंने यहां भी कर्मचारियों से जागने का आह्वान किया था।

Related Articles

Back to top button