ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

उज्‍जैन में आज से हनुमान अष्टमी महोत्सव की धूम, दो दिन मनाया जाएगा पर्व

उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में पंचांगीय मतांतर से दो दिन हनुमान अष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास के अनुसार प्रदोषकाल में अष्टमी की मान्यता वाले श्रद्धालु बुधवार शाम को उत्सव मनाएंगे। वहीं, सुबह की मान्यता में 4 जनवरी गुरुवार को हनुमान अष्टमी मनाई जाएगी।

जूना महाकाल मंदिर परिसर स्थित जय श्री बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर पर नौ दिवसीय श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। बाबा के आंगन में 24 घंटे श्री रामचरितमानस की चौपाइयां गूंज रही है। प्रतिदिन संध्या में भजनों की धुन पर भक्त भाव विभोर होकर अपने आराध्य की भक्ति कर रहे हैं।

मंगला आरती के साथ महाभोग

कार्यक्रम संयोजक श्री रामकथा व्यास सुलभ शांतु गुरु के अनुसार मुख्य आयोजन हनुमान अष्टमी पर्व पर 4 जनवरी को होगा। इसमें सुबह बाबा की मंगला आरती में बेसन के लड्डुओं का महाभोग, दोपहर दो बजे नौ दिनी अखंड रामायण पाठ पूर्णाहुति होगी व संध्या 7 बजे मुख्य आरती होगी जिसके पश्चात महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन रहेगा। भक्त मंडल के सीताराम अग्रवाल हस्तीमल नाहर, प्रहलाद दाड़, राजेश भदौरिया, मनोहर दुबे, प्रवीण ठाकुर, गोपाल पटौदिया, राहुल कटारिया ने भक्तों से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

123 साल पुराने पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज उत्सव

ज्योतिर्लिंग महाकाल के समीप स्थित बड़े गणेश मंदिर परिसर में 123 साल पुराने पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार शाम 7 बजे प्रदोष काल में हनुमान अष्टमी मनाई जाएगी। पं.आनंदशंकर व्यास के अनुसार सुबह भगवान का अभिषेक पूजन किया जाएगा। दिन में हनुमान चालीसा, हनुमत कवच तथा लघुरूद्र का पाठ होगा। शाम को खिरान का महाभोग लगाकर पांच पंडितों द्वारा आरती की जाएगी। भक्तों को प्रसादी का वितरण होगा।

Related Articles

Back to top button