ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा’, UN प्रमुख गुटेरेस बोले, हमारे 89 कर्मचारी भी मारे गए

गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में इजरायल की सेना घुस चुकी है और हमास के ठिकानों के खिलाफ तेज कार्रवाई कर रही है।

गैलेंट ने कहा कि इस युद्ध अभियान के अंत में गाजा में हमास का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
  1. गाजा में मानवता का संकट है। हर गुजरते घंटे के साथ युद्ध विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है।
  2. गुटरेस ने कहा कि 89 कर्मचारियों की मौत से हम बेहद सदमे में हैं।
  3. हमारे सहयोगियों को बहुत याद किया जाएगा और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।

रॉयटर्स, यरुशलम। इजराइल और हमास के बीच युद्ध को एक माह हो चुका है और इस दौरान गाजा में अभी तक 10328 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विकराल स्थिति के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा “बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है”। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, ” गाजा में मानवता का संकट है। हर गुजरते घंटे के साथ युद्ध विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक माह से जारी इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के 89 कर्मचारी भी मारे गए हैं। गुटरेस ने कहा कि 89 कर्मचारियों की मौत से हम बेहद सदमे में हैं। हमारे सहयोगियों को बहुत याद किया जाएगा और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।

इजरायल बोला, खत्म होगा हमास का अस्तित्व

इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने धमकी दी है कि मौजूदा युद्ध समाप्त होने के बाद इजरायल गाजापट्टी में किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए कार्रवाई की पूर्ण स्वतंत्रता” बरकरार रखेगा। सीएनएन के हवाले से गैलेंट ने कहा कि इस युद्ध अभियान के अंत में गाजा में हमास का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। भविष्य में गाजा से इजरायल के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं होगा।

 

गाजा में अभी तक 10328 लोगों की मौत

गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में इजरायल की सेना घुस चुकी है और हमास के ठिकानों के खिलाफ तेज कार्रवाई कर रही है। गाजा की सीमा पर भी इजरायल के टैंक तैनात हैं और वे गोलाबारी कर रहे हैं। इजरायली सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख मेजर जनरल यारोन ने कहा कि हम गाजा सिटी के बीच में जाकर हमास के ठिकानों को नष्ट कर रहे हैं। इस बीच गाजा का शिफा अस्पताल मरीजों से भरा हुआ है। थके-भूखे लोगों पानी के लिए भी तरस रहे हैं। हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि बिना एनेस्थीसिया के बच्चों की ब्रेन सर्जरी की जा रही है। अस्पतालों में चीखें गूंज रही है। घावों को धोने के लिए साफ पानी भी उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Back to top button