ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
धार्मिक

2 जनवरी को बुध वश्चिक राशि में होंगे मार्गी, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन, राजा के समान हो जाएगा जीवन

इंदौर।  ज्योतिष शास्त्र में बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बुध सबसे तेज गति से गोचर करने वाला ग्रह है। बुध ग्रहों का राजकुमार है। नया साल जल्द शुरू हो जाएगा। वर्ष 2024 में बुध की कृपा कुछ राशियों पर बनी रहेगी। 2 जनवरी को सुबह 08.06 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर दिखाई देगा। हालांकि कुछ राशियों ऐसी भी हैं। जिनके लिए बुध का राशि परिवर्तन अच्छे दिन ला सकता है। जीवन में सुख और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

बुध को चंद्रमा का पुत्र माना जाता है। यह स्वभाव से तटस्थ, शांत और परिवर्तनकारी ग्रह है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। वह अपनी उम्र से युवा दिखते हैं। बुध छोटी दूरी की यात्रा, शिक्षक, संचार, लेखक, सचिव आदि से कार्य को दर्शाते हैं। बुध का प्रिय रंग हरा और इन्हें प्रसन्न करने के लिए पन्न रत्न धारण करना चाहिए।

मिथुन राशि

बुध के गोचर से मिथुन राशि वालों को लाभ हो सकता है। व्यापार में सकारात्मक लाभ मिलने की संभावना है। व्यक्तिगत योजना पर काम करने के अनुकूल समय रहेगा। भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के प्रति स्नेह की भावना बनी रहेगी।

सिंह राशि

बुध के राशि परिवर्तन से व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। किसी विशेष प्रयास में कामयाबी मिलेगी। आपकी छवि में निखार आएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने मतभेदों का निवारण होगा।

कुंभ राशि

बुध का गोचर फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। अदालती मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस अवधि में दिल की बात कहने पर निश्चित सफलता मिलेगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित काम में फायदा मिलेगा। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button