ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

बिग बाॅस 17 में शॉकिंग एलिमिनेशन, तगड़ी फैन फॉलोइंग वाला ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर

इंदौर। बिग बॉस 17 में हर हफ्ते काफी कुछ मसाला देखने को मिलता है। वहीं, इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। इस एपिसोड में सभी की फेवरेट और सिंगर अब्दु रोजिक ने सांता बनकर घर वालों के साथ काफी मजे किए। वहीं, बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शो के होस्ट यानी सलमान खान के साथ जमकर ठुमके लगाए। हालांकि, इस जश्न भरे माहौल के बाद एलिमिनेशन की बारी आती है। इस बार का एलिमिनेशन कॉफी शाॅकिंग होने वाला है। बिग बॉस के एक फैन पेज ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

घर से बेघर हुए अनुराग डोभाल

इतना ही नहीं, यह भी बताया गया है कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले कब होने वाला है। मिली जानकारी केमुताबिक, डांस दीवाने रियलिटी शो का प्रोमो सामने आ गया है। यह शो 3 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जनवरी के आखिर में बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होगा। ऐसे में बिग बॉस 17 की स्पीड बढ़ाते हुए मेकर्स ने इस हफ्ते डबल एविक्शन कर सकते हैं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और अनुराग डोभाल नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल का सफर शो में खत्म हो चुका है। इसके बाद डबल एलिमिनेशन की जानकारी दी गई।

इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन

कंटेस्टेंट के गेम को देखा जाए, तो इस हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हो सकती हैं। ऐश्वर्या का गेम में ज्यादा योगदान नहीं देखने को मिला है। बता दें कि वीकेंड के वार पर सलमान खान ने आयशा और मुनव्वर को काफी फटकार लगाई। आयशा ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही मुनव्वर पर धोखेबाजी का आरोप लगाया था। वहीं, अब दोनों के बीच बाॅन्डिंग काफी अच्छी होती जा रही है। इसी को लेकर सलमान दोनों की क्लास लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले कुछ कहा और अब उसके उल्ट घर में उनसे बर्ताव करती नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button