ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

साक्षी मलिक के संन्यास के बाद बजरंग पूनिया का बड़ा एक्शन, सरकार को वापिस लौटाया ‘पद्मश्री’

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)  के नए अध्यक्ष बने संजय सिंह के विरोध में जहां कल वीरवार को पहलवान साक्षी मलिक कुश्ती से सन्यास ले लिया वहीं आज भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने पीएम मोदी के नाम एक लंबा चौड़ा पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने अपनी मांगे न सुनी जाने के कारण पद्मश्री लौटाने की बात भी कही है. बजरंग ने लिखा, मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही भारतीय पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ में बृजभूषण शरण सिंह की चल रही मनमानी और तानाशाही को लेकर विरोध कर रहे थे। बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का भी आरोप है जिसे लेकर महिला पहलवानों ने दिल्ली की सड़कों पर कई दिनों कर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि  बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी सांसद हैं और लंबे अरसे से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं।

वहीं अब  उन्हें हाल ही में अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था और  जो नए अध्यक्ष बनाए गए हैं, वह भी बृजभूषण खेमे के ही हैं। जिस पर पहलवानों ने ऐतराज जताया।

बता दें कि हाल ही में संपन्न भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनावों में, पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण के गुट के एक प्रमुख व्यक्ति और वर्तमान में यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने अनीता श्योराण के महज सात वोटों के मुकाबले 40 वोटों से भारी जीत हासिल की। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई), देश में कुश्ती की शासी निकाय, नई दिल्ली में स्थित है।

Related Articles

Back to top button