ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डा के निर्माण कार्यो का CM योगी ने लिया जायजा

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए और सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की।

उन्होंने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे। रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बाद में मुख्यमंत्री अयोध्या रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डा के निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे। आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। उन्होने प्रधानमंत्री के संबोधन स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया

Related Articles

Back to top button