ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

भारत के स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत बने एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर

हरमनप्रीत को वोटिंग में 29.4 अंक मिले। दूसरे नंबर पर 23.6 अंकों के साथ थिएरी ब्रिंकमैन और तीसरे नंबर पर 23.4 अंकों के साथ टॉम बून रहे। भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2021-22 सीजन में एफआईएच प्रो लीग में 16 मैचों में 18 गोल दागे थे।हॉकी में भारत के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है।स्टार डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।उन्होंने लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि अपने नाम की है।26 साल के हरमनप्रीत ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।उनसे पहले पुरुषों में नीदरलैंड के तियून डी नूईयर, ऑस्ट्रेलिया के जेमी ड्वायर और बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन ऐसा कर चुके हैं।

एफआईएच ने अपने बयान में कहा- हरमनप्रीत सिंह मौजूदा समय के हॉकी सुपरस्टार हैं। वह विपक्षी टीमों को छकाने और उनके खिलाफ सही समय पर मौजूद रहकर गोल दागने में माहिर हैं। उनके पास शानदार ड्रिब्लिंग स्किल्स है। वह टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा गोल करने की कोशिश करते हैं। वह अपनी इस क्षमता में लगातार सुधार ही करते जा रहे हैं। इसलिए उन्हें अब दूसरे साल FIH प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

Related Articles

Back to top button