ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी बोले- नेहरू का चित्र उतारकर भाजपा ने वाजपेयी की विरासत को ललकारा

भोपाल। 1977 में जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालने साउथ ब्लाक के अपने कार्यालय गए तो उन्होंने नोट किया कि दीवार पर लगा पंडित जवाहर लाल नेहरू का चित्र ग़ायब है। उन्होंने तुरंत अपने सचिव से पूछा कि नेहरू का चित्र कहां है जो यहां लगा रहता था। उनके अधिकारियों ने ये सोचकर उस चित्र को वहां से हटवा दिया था कि इसे देखकर शायद वाजपेयी ख़ुश नहीं होंगे। वाजपेयी ने आदेश दिया कि उस चित्र को वापस लाकर उसी स्थान पर लगाया जाए, जहां वह पहले लगा हुआ था। आज की भाजपा ने पंडित नेहरू का चित्र मध्य प्रदेश की विधानसभा से निकाल कर अपने ही पुरोधा वाजपेयी की विरासत को ललकारा है।

यह बात मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में आसंदी के पास लगी नेहरू के चित्र को हटाए जाने को लेकर कही।

पटवारी ने कहा कि आज भाजपा भारत की गौरवशाली और वैभवशाली विरासत से प्रतिशोध ले रही हैं। लाल कृष्ण आडवाणी ने 2013 में ठीक ही लिखा था कि अब भाजपा नाना जी देशमुख, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत वाली पार्टी नहीं रह गई है। इसमें कुछ लोग अपना निजी हित साधने के लिए घुस आए हैं।

उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने के बजाय साथ में अगर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगा दी जाती तो सदन की शोभा बढ़ जाती। आज की भाजपा ने समूचे देश के प्रजातंत्र की तस्वीर को ही धूमिल कर दिया है। हर रोज़ लोकतंत्र पर प्रहार कर रहे हैं, तो फिर उनका प्रजातंत्र के पुरोधा पंडित नेहरू की तस्वीर से प्रतिशोध लेना कोई अचरज की बात नहीं है। कल ये लोग सदन से बाबा साहेब की तस्वीर हटा कर हिटलर और मुसोलिनी की तस्वीर सदन में टांग दें तो उसमें भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान भाजपा को सद्बुद्धि प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button