ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

पीसीसी चीफ का पदभार ग्रहण करने से पूर्व जीतू पटवारी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पूर्व जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्‍होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद जीतू पटवारी ने अपने हैक्‍स हैंडल पर कहा कि ‘आज उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की ख़ुशहाली हेतु कामना की।’

मंदिर के गेट का कांच टूटा

जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस दौरान धक्‍का-मुक्‍की में नगाड़ा गेट का कांच टूट गया।

कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

जीतू पटवारी के उज्‍जैन पहुंचने से पूर्व इंदौर-डज्‍जैन मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर पटवारी का स्वागत किया। वहीं इस स्‍वागत को लेकर जीतू पटवारी ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘उज्जैन में कांग्रेसजनों के उत्साह से अभिभूत हूँ। आप सभी का जोश और संगठन के प्रति कर्मठता के साथ कार्य प्रदेश में नई गाथा लिखेगा।’

बता दे कि जीतू पटवारी आज तीन बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button