ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब का किया अवलोकन

रायपुर :  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब का अवलोकन कर क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बिलियर्ड्स में भी हाथ आजमाया। वहीं विजिटर्स बुक में मुख्यमंत्री ने संदेश देते हुए लिखा कि “क्लब की स्थापना 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं”। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस दौरान मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया।जिसमें उन्होंने बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा, उड़द दाल बड़ा एवं बंगाला चटनी का स्वाद लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव  रेखचंद जैन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड  चंदन कश्यप, उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  विक्रम मंडावी, अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड  एम.आर.निषाद, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण  मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक चित्रकोट  राजमन बेंजाम, विधायक कोंडागांव  मोहन मरकाम, महापौर  सफीरा साहू, सभापति नगर पालिक निगम  कविता साहू सहित कमिश्नर बस्तर  श्याम धावड़े, पुलिस महानिरिक्षक  सुंदरराज पी, बस्तर कलेक्टर  चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मीणा सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button