ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाई

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पूर्व उसने मां से मोबाइल मांगा था। मां ने कहा परीक्षा चल रही है। अभी पढ़ाई पर ध्यान दो। पुलिस फिहलाल मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना नगीन नगर की है। 17 वर्षीय विनय पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। विनय के पिता रातू जेसीबी चलाते हैं। मां लक्ष्मी भी काम करती है। विनय की अर्धवार्षिक परिक्षाएं चल रही थी। विनय ने मां से फोन मांगा था, लेकिन उसने पढ़ने का बोलाकर फोन देने से मना कर दिया। विनय की छोटी बहन भी सहेली के घर चली गई। घर पर अकेले विनय ने फांसी लगाकर जान दे दी।

तीन तस्कर गिरफ्तार

लसूड़िया पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से चार किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपित रवि दाहिया, अर्जुन राठौर और यश सोलंकी है। तीनों आरोपितों को स्कीम-78 स्थित डैली डेल्स स्कूल के सामने से पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button