ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

आज महिला एशिया कप में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर हमेशा ही उत्सुकता बनी रहती है, लेकिन इस साल इन दोनों टीमों के बीच जो दो मैच अभी तक खेले गए हैं, उनमें भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज की। भारत ने जुलाई में राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान को आसानी से हराया था।इन दोनों टीमों के बीच जो पिछले पांच मैच खेले गए हैं उनमें भारत विजयी रहा। आज पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया लगातार छठा मैच जीतने उतरेगी। महिला एशिया कप में अब तक भारत ने लगातार तीन मैच जीते हैं और वह तालिका में शीर्ष पर है।भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में कुल मिलाकर आठ बदलाव किए और अपनी दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को मौके दिए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम संभवत: अपने प्रमुख खिलाड़ियों के साथ उतरेगी।श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद भारत ने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी को पिछले एक-एक मैच में विश्राम दिया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत शुरुआत के लिए इन दोनों का फिर से एक साथ उतरना तय माना जा रहा है।लंबे शॉट खेलने वालीं शेफाली पर दबाव होगा क्योंकि उनका आत्मविश्वास डिगा हुआ लगता है। उन्होंने मलयेशिया के खिलाफ क्रीज पर कुछ समय बिताया, लेकिन वह किसी भी समय अपने नैसर्गिक अंदाज में खेलते हुए नहीं दिखी। अब जबकि महिला टी-20 विश्वकप में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं तब यह युवा बल्लेबाज अपने नैसर्गिक अंदाज में आक्रामक पारी खेलकर अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेगी।

Related Articles

Back to top button