ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 10 वर्ष कठोर कारावास

डिंडौरी। घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को विशेष न्‍यायाधीश पॉक्‍सो एक्‍ट द्वारा 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित अंशकुमार परस्‍ते पिता मंगल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी देवरी माल डिंडौरी ने 16 नवम्बर 2020 को नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

एक हजार रुपये का अर्थदण्‍ड की भी सजा सुनाई

मामले में न्‍यायालय कमलेश कुमार सोनी विशेष न्‍यायाधीश पॉक्‍सो एक्‍ट द्वारा धारा 450 के अपराध के लिए सात वर्ष कठोर कारावास व एक हजार रुपये का अर्थदण्‍ड की सजा सुनाई है। धारा 376(1) के अपराध के लिए 10 वर्ष कठोर कारावास व एक हजार रुपये का अर्थदण्‍ड, धारा 506 भाग-2 के अपराध के लिए एक वर्ष कठोर कारावास व पांच सौ रुपये अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्‍ड की राशि अदा न करने पर क्रमश: दो माह, दो माह और एक माह अतिरिक्‍त कठोर कारावास भुगतने का आदेश पारित किया। शासन की ओर से मनोज कुमार वर्मा विशेष लोक अभियोजक पाक्‍सो एक्‍ट द्वारा मामले की पैरवी की गई।

Related Articles

Back to top button