ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

कनाडा में बिगड़े हालात…हिंदी फिल्म देखने पर हिंसा, 3 सिनेमाघरों के अंदर छोड़ा गया जहरीला गैस

टोरंटो : कनाडा में ग्रेटर टोरंटो के तीन अलग-अलग क्षेत्रों वॉन, ब्रौम्प्टन व सकारबरो में हिंदी फिल्में दिखाने वाले सिनेमाघरों में कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा अज्ञात पदार्थ छिड़के जाने के बाद दर्शकों को वहां से निकाला गया और उसके संपर्क में आने वाले कुछ लोगों का इलाज किया गया।

यह घटना इस सप्ताह के शुरूआत की है। कनाडा की यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने कहा कि ऐसी ही एक घटना मंगलवार को वॉन के एक सिनेमा परिसर में रात लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर हुई थी। पुलिस ने कहा कि मास्क और हुड पहने 2 व्यक्तियों ने एक सिनेमाघर में अज्ञात एवं एयरोसोल-आधारित एक पदार्थ हवा में छिड़क दिया जिसके बाद फिल्म देख रहे कई लोगों को खांसी आने लगी। पुलिस के अनुसार सिनेमाघर में इस घटना के समय लगभग 200 लोग अंदर थे। इस दौरान सिनेमाघर में एक हिंदी फिल्म दिखाई जा रही थी।

पुलिस ने कहा कि पदार्थ के संपर्क में आने के कारण कई लोगों को उपचार प्रदान किया गया और सिनेमाघर को खाली कराना पड़ा। इस छिड़काव के कारण किसी भी व्यक्ति की स्थिति गंभीर नहीं है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही संदिग्ध भाग निकले। इस घटना के सिलसिले में अब तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button