ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

Kam Rajyog 2023: 3 राशियों का भाग्य चमकाएगा ‘काम राजयोग’, तरक्की के साथ लव लाइफ होगी बेहतर

इंदौर। दिसंबर 2023 का महीना बेहद खास है। इस माह में शुभ योग का निर्माण होगा। इन योगों के कारण न सिर्फ दिसंबर बल्कि आने वाले नववर्ष की शुरुआत कई राशियों के लिए अच्छी किस्मत लेकर आएगी। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विलासिता और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। इस समय शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। इस बीच बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच समसप्तम योग बनता है।

दिसंबर माह में एक और दुर्लभ योग बना है। बृहस्पति का शुक्र पर शुभ प्रभाव होगा। ऐसे में गुरु शुक्र के इस प्रभाव से काम योग बना है। यह योग सभी राशियों के लिए तरह-तरह की खुशियां लेकर आएगा। साथ ही लंबित काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो शुक्र और बृहस्पति से बनने वाले कामयोग से सौभाग्यशाली हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए काम योग शुभ फल देता है। मुख्य रूप से अटके काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्य में बेहतर सफलका मिलेगी। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि

कामयोग कर्क राशि के जातकों के लिए खुशियां लाएगा। बृहस्पति और शुक्र की कृपा से काम सफलापूर्वक प्रारभं हो जाएंगे। नया वाहन खरीदने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस राजयोग से भाग्योदय प्रबल होगा।

सिंह राशि

कामयोग सिंह राशि वालों को बड़ी सफलता दिलाएगा। इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें विजय होंगे। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में सुधार होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button