ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

Train Cancelled: डा. आंबेडकर नगर-यशवंतपुर एक्सप्रेस दो माह के लिए निरस्त

इंदौर। रतलाम मंडल के इंदौर से चलने वाली डा. आंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 दिसंबर से आगामी दो माह तक निरस्त रहेगी। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को अन्य माध्यम से यात्रा करनी होगी। बेंगलुरु मंडल में प्रस्तावित ब्लाक के कारण ट्रेन को निरस्त किया गया है। इससे पहले भी ब्लाक प्रस्तावित किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से ब्लाक निरस्त कर दिया गया।

दक्षिण पश्चिम रेलवे बेंगलुरु मंडल के श्रीसत्यसाई प्रशांति निलयम एवं बसंपल्लि स्टेशन के मध्य टनल ब्रिज संख्या 65 ए के मरम्मत कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेनें निरस्त रहेगी। 10 दिसंबर से 04 फरवरी तक डा. आंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19301 डा. आंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं 12 दिसंबर से 06 फरवरी तक यशवंतपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19302 यशवंतपुर डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

यात्रियों को चुनना होगा अन्य विकल्प

डा. आंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्रियों को अन्य विकल्प का चुनाव करना होगा। इंदौर के आंबेडकर नगर से चलने वाली यह ट्रेन दो माह तक निरस्त रहेगी। पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को बुकिंग की राशि वापस की जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों के लिए इसको लेकर सूचना जारी की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके। यात्री इस ट्रेन की अपेक्षा अन्य विकल्प का पहले से चयन कर सकें। इस रूट पर अन्य वैकल्पिक ट्रेनों का चयन भी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button