ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में रेलवे स्टेशन के पास नाले में मानव खोपड़ी, कटा पैर मिला

छिंदवाड़ा। सोमवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास नाले में मानव खोपड़ी और कटा हुआ पैर मिला। नाला रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित है। सोमवार सुबह जीआरपी और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

मानव खोपड़ी मिलने से हड़कंप

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह 10 बजे खोपड़ी देखी। जिसके बाद रेलवे और पुलिस को इस मामले के बारे में जानकारी दी गई। जीआरपी और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मानव खोपड़ी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

मामला हत्या से भी जुड़ा हो सकता है

जीआरपी और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, इस घटना के बाद तरह, तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं। पुलिस से भी इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है ये मामला हत्या से भी जुड़ा हो सकता है। लिहाजा हर पहलू की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button