ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

नागपुर में संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश, धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के नागपुर में आज उस वक्त तनाव फैल गया, जब भारत मुक्ति मोर्चे के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश की। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। नागपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि मोर्चे ने आज रैली या मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण अनुमति नहीं दी गई। चूंकि कार्यकर्ता सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए हमनें जरीपटका और पंचपाओली इलाकों में धारा 144 लागू कर दी। कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बता दें, मोर्चे के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के घेराव का एलान किया था।
भारत मुक्ति मोर्चा का कहना है कि आरएसएस संविधान विरोधी है, इसलिए संविधान की रक्षा और देश के मूल निवासियों के मूलभूत अधिकारों को बचाने के लिए नागपुर में संघ मुख्यालय पर आंदोलन का आह्वान किया गया है। एलान के मुताबिक नागपुर के बेजनबाग और इंदोरा से मोर्चा महाल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय तक जाने वाला था, लेकिन पुलिस ने इसके पहले ही इसे रोक दिया।

Related Articles

Back to top button