ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

इन राशियों को मालामाल कर जाएगा 2023 का आखिरी महीना, बुध-शुक्र का विशेष राजयोग देगा बंपर लाभ

इंदौर। साल 2023 का आखिरी महीना शुरू हो गया है। सभी को वर्ष 2024 का इंतजार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नव वर्ष कुछ राशियों के लिए भाग्यवान रहेगा। दिसंबर महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 13 दिसंबर को बुध रात्रि 1.50 बजे धनु राशि में वक्री होंगे। 16 तारीख को सूर्य रात 1.20 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 25 दिसंबर को शुक्र का सुबह 9.05 बजे वृश्चिक राशि में गोचर होगा। 27 को रात 12.15 बजे मंगल धनु राशि में विराजमान होंगे। वहीं, 31 दिसंबर को गुरु शाम 6.46 बजे मेष राशि में मार्गी होंगे।

28 दिसंबर 2023 में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। यह योग कई राशियों के जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों को जबरदस्त फायदा होगा।

मिथुन राशि

लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान नया काम शुरू करना अच्छा साबित होगा। हर क्षेत्र में सफलता कदम चूमेगी। कार्यस्थल पर चल रही परेशानियां दूर होगी। देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी साबित होगा। इस योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ की उथल-पुथल कम होगी। व्यापारिक सौदों में लाभ प्राप्त होगा। मन में नया करने का उत्साह रहेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगार को नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button