ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

बिना अनुमति नहीं निकालेगा विजय जूलूस, पुलिस ने अति उत्साह में उत्पात न करने की दी हिदायत

नप्र। जिला पुलिस ने साफ किया है कि आचार संहिता में बिना अनुमति विजय जूलूस नहीं निकाला जा सकेगा। लिहाजा, हिदायत दी जाती है कि वे अति उत्साह में उत्पात न करें। ऐसा करने पर हवालात में रात काटनी पड़ सकती है। दरअसल, चुनाव परिणाम आने के बाद दो पक्षों के समर्थकों के बीच हालात बिगड़ने की आंशिक सभवंना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की रणनीति तैयार कर ली है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद पुलिस-प्रशासन अब मतगणना और विजय जुलूस में कोई ढील नहीं देना चाह रहा है।

चौबीसों घंटे मोबाइल आन रखने के निर्देश

समर्थकों द्वारा बेवजह उत्पात एवं शस्त्रों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्र में बवाल अथवा अनैतिक शरारत करने वालों की रात हवालात में कटेगी। ग्रामीण इलाकों में कोटवारों के साथ-साथ गोपनीय सूचना संकलन करने वालों को चौबीसों घंटे मोबाइल आन रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने तीन और चार दिसम्बर के लिए प्लानिंग तैयार करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस अफसरों की फील्डिंग जमा दी है, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो सके।

खेमें में क्या जीत-हार के बाद रणनीति

जानकारी के मुताबिक मतगणना स्थल पर पहुंचे विधायक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के आसपास सिविल ड्रेस सहित एसएएफ, थाना पुलिस बल मौजूद रहेगा। किस खेमें में क्या जीत-हार के बाद क्या रणनीति बन रही है, इसकी जानकारी अधिकारियों को असमय दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के प्लान के मुताबिक मतगणना पूरी होने पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी के साथ डीएसपी-निरीक्षक स्तर के अधिकारी पर्याप्त बल के साथ उनके निवास तक जाएंगे। इसी तरह मतगणना में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशियों/समर्थक को मतगणना स्थल से उनके कार्यालय/निवास तक निरीक्षक स्तर के अधिकारी नजर बनाकर रखेंगे, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो सके।

Related Articles

Back to top button