ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

रतलाम में युवक ने सड़क किनारे धारदार वस्तु से काटा अपना गला, मौत

रतलाम। जिले के ताल नगर में पुलिस थाने के सामने सड़क एक ढाबे के समीप असम के युवक ने दिनदहाड़े धारदार वस्तु से पहले अपना गला काट लिया और कटे हुए गले (कंठ) में अंगुलिया डालकर गला फाड़ लिया। पुलिस अधिकारी व जवानों ने उसे बचाने का प्रयास किया और उसे अस्पताल भी ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक ने दिलदहाने वाली घटना को क्यों अंजाम दिया, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी घटना का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच लोगों ने नरेंद्र के ढाबे के बाहर सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय युवक को किसी धारदार वस्तु से अपना गला काटते और उसके गले से खून निकले देखा तो वे घबरा गए। इसी बीच नरेंद्र दौड़कर सामने ही करीब सौ मीटर दूर स्थित पुलिस थाने पर जाकर सूचना दी।

अंगुलिया डालकर फाड़ा गला

एसआइ मोहम्मद अय्यूब खान, केके सिंह व आरक्षक अमित सिंह तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे तो युवक अपने गले में अंगुलिया डालकर गला फाड़ रहा था। उसे ऐसा नहीं करने के लिए समझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ और वह इधर-उधर होने लगा। पुलिस अधिकारियों, जवान व अन्य लोगों ने जैसे-जैसे उसे पकड़ा। इसी बीच जवान ने खून रोकने के लिए उसके गले में गमछा लपेट दिया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तो़ड़ दिया।

मृतक का नाम जोसेफ है और वह असम के डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके स्वजन को सूचना दे दी गई है। वे ताल के लिए रवाना हो गए है। उनके आने के बाद ही उसके शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसने गला किस वस्तु से काटा पता नहीं चल पाया। माना जा रहा है कि क्षेत्र में स्थित हेयर सेलून की दुकान के आसपास कहीं से उसने ब्लेड उठाई होगी और उसी से गला काटा होगा।

गुजरात जा रहा था मजदूरी करने के लिए

एसआइ खान ने बताया कि प्रारंभिक रूप से सूचना मिली है कि जोसेफ मजदूरी करने के लिए साथी व अन्य के साथ डिब्रूगढ़ से मोरवी (गुजरात) जा रहा था। उसने ढाबे के पास किसी व्यक्ति को साथी के फोन नंबर पर बात कराने के लिए कहा था। साथी से बात करने पर उसने जोसेफ पहली बार ही गुजरात जा रहा था। वह डर रहा था। हमने उसे समझाया था कि डर मत हम तेरे साथ है। वह रात में या सुबह किसी समय आलोट स्टेशन पर उतर गया था और ट्रेन चल दी। वह आलोट से जावरा जाने वाली बस में सवार होकर ताल में आकर उतर गया था। इसके बाद उसने कहीं से धारदार वस्तु ली और गला काट लिया। उसके गले काटने का वास्तविक कारण क्या है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button