ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

कोर्ट ने दी 15 साल की नाबालिग को गर्भपात की अनुमति, जेएएच में भर्ती

ग्वालियर। मुरैना जिले की एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने पीड़िता को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है। इस आदेश के बाद पीड़िता को गुरुवार को जेएएच में भर्ती करवाया गया है। केस काफी संवेदनशील है, इसलिए अभी पीड़िता की जांच चल रही है। डाक्टर जांच के बाद स्वास्थ की स्थिति देखकर पीड़िता का गर्भपात कराएंगे। नाबालिग को 20 सप्ताह का गर्भ है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

मुरैना के दिमनी क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ वहीं के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। एक बार नहीं उसने छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान छात्रा गर्भवती हो गई, तो उसने युवक से शादी करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने साफ मना कर दिया। 11 मार्च 2023 को पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गर्भपात के लिए उसके स्वजन ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति दे दी।

Related Articles

Back to top button