ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जबलपुर मध्‍य प्रदेश का तीसरा शहर जिसे मिली मेट्रो रेल की सौगात

जबलपुर। भोपाल में भाजपा में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नडडा ने संकल्‍प पत्र का विमोचन करते हुए जबलपुर को सौगात दी है। जबलपुर मध्‍य प्रदेश का तीसरा शहर है जिसे मेट्रो की सुविधा मिलेगी। चुनावी घोषणा पत्र को संकल्‍प पत्र का नाम दिया है। यह सुनते ही शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इंदौर-भोपाल के बाद अब जबलपुर में भी मेट्रो ट्रेन चलेगी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में कहा था कि इंदौर-भोपाल के बाद अब जबलपुर में भी मेट्रो ट्रेन चलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर के करीब एक किमी लंबे हिस्से का लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 1100 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर से जबलपुर की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि जबलपुर विकास में कहीं पीछे नहीं है। इंदौर और भोपाल के बाद जबलपुर प्रदेश का तीसरा शहर होगा जहां पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button