ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर आरक्षक लापता

छिंदवाड़ा। पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक दो पेज का सुसाइड नोट छोड़कर लापता है। आरक्षक ने सुसाइड नोट में लगातार हो रहे स्थानांतरण और लाइन में पदस्थ स्टाफ द्वारा दी जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है। आरक्षक का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस विभाग आरक्षक की पतासाजी में जुटा हुआ है।

सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 891 ओमनरेश बघेल के नाम से एक सुसाइड नोट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसने पहले खमारपानी चौकी और फिर बटकाखापा स्थानांतरण कर प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है। इसके अलावा उसने लाइन में पदस्थ दो मुंशियों और एक बाबू द्वारा प्रताड़ित किए जाने का जिक्र किया है।

आरक्षक ने लिखा कि स्टाफ धमकी देते हैं

आरक्षक ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए बताया कि स्टाफ द्वारा धमकी दी जा रही है। उसे सुसाइड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी तरह से आरक्षक ने सुसाइड नोट में सात पाइंट लिखे हैं। आरक्षक ने इन बिंदुओं पर ध्यान देकर अनियमितता दूर करने पुलिस अधीक्षक से निवेदन भी किया है। एडिशनल एसपी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। स्थानांतरण विभाग की एक सतत प्रक्रिया है। आरक्षक को किसी तरह की दिक्कत थी तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना था।

Related Articles

Back to top button